हम सब बचपन से यही सुनते आए हैं कि सुबह का नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण आहार होता है। सुबह का नाश्ता ही होता है, जो हमें दिनभर एनर्जी देता है। इसलिए जरूरी है कि हम नाश्ते में हेल्दी चीजें खाएं।
– नाश्ते में ज्यादा से ज्यादा फलों का सेवन करें, सेब, केला, संतरा पपीता नाश्ते में लिया जा सकता है।

– सुबह जगने के 2 घंटे के अंदर नाश्ता जरूर करें, क्योंकि रात के खाने और सुबह के नाश्ते के बीच बहुत ज्यादा गैप नहीं होना चाहिए।
– अंकुरित अनाज जैसे चना, मूंग सुबह के नाश्ते में आपको एनर्जी देंगे।
– दलिया, जई, गेहूं का ब्रेड, मल्टीग्रेन डोसा, पोहा, उपमा, सांबर, सब्जियों के सैंडविच, भी फायदेमंद रहता है।
कृपया इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने परिवार और मित्रों के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करें!