गर्मी के मौसम में अत्यधिक पसीना आने के कारण, हमारा शरीर काफी आवश्यक लवण और पोषक तत्वों को निकाल देता है। इसको संतुलन में बनाए रखने के लिए आपको काफी पानी पीना चाहिए लेकिन क्या साधारण पानी पीना जरूरी है? क्या वह हमारे शरीर को आवश्यक तत्व प्रदान करता है। जवाब निश्चित रूप से नहीं है। हमें इसके लिए जरूरतमंद तत्वों का सेवन करना चाहिए।
पोषक विशेषज्ञ मनोज शर्मा का कहना है कि पानी के अलावा भी कई स्वादिष्ट चीजे हैं जिनका सेवन कर हम पानी की कमी को पूरा कर सकते है, जिसमें कम कैलोरी होती है और एक बेहतर स्वास्थ्य पेय होता है ।
आइए आपको बताते है ऐसे ही कुछ ड्रिंक्स के बारे में, जो शरीर में पानी की कमी को पूरा कर सकते है।
फ्रुटी डिटोक्स वाटर
कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि फलों का जूस पीना सही नहीं होता है। यहां तक की वह अपने मरीजों को भी फलों के रस में पानी मिलाकर पीने की सलाह देते है।
निर्देश- खासतौर पर तरबूज, स्ट्राॅबेरी, कीवी, सेब और खट्टे फलों के साथ दिया जाता है।
नींबू, पुदीना और खीरा डिटोक्स वाटर
पानी में अगर नींबू, पुदीना और खीरे को मिला लिया जाए तो इससे शरीर का मेटाबोलिजम में सुधार आता है और शरीर में मौजूद सारा विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाता है।
निर्देश- नींबू की स्लाइस, खीरा और पुदीना को एक जार में डाल लें। इसके बाद इसे तीन से चार घंटे तक छोड़ दें और फिर इसका सेवन करें। बेहतर परिणाम के लिए आप तीन चार बोतल तैयार कर फ्रिज में रख सकते है।
सेब-दालचीनी स्लिमिंग वाटर
आप में से कई लोग इस नुस्खे का नाम ही पहली बार सुन रहे होंगे। इसमें कोई कैलोरी नहीं होती है। जानिए कैसे आप इस ड्रिंक को घर पर बना सकती हैं।
निर्देश- सेब के छोटे-छोटे टुकड़े कर, उसे एक जार में भर लें। आप इसमें दालचीनी की लकड़ी को डाल लें। दालचीनी की मात्रा अपने स्वाद के अनुसार जाने। आप फलों की मात्रा को भी बदल सकती हैं।
ऐलोवेरा डिटोक्स वाटर
ऐलोवेरा हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली के अलावा कोलेस्ट्राॅल और ब्लड शूगर के स्तर को भी कम करती है। इसके साथ ही यह पाचन क्रिया को भी सुधारती है।
निर्देश- एलोवेरा को दो भागों में बाट लें और पल्प को बाहर निकाल लें। एक जार में नींबू के रस के साथ ही एलोवेरा का पल्प डाल लें। इसके बाद जार को पानी से भर लें और कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार बेहतर परिणाम पाने के लिए आप इसका सेवन ताजा ही करें।
नींबू-अदरक डिटोक्स वाटर
अदरक दर्द को दूर करने के साथ ही शरीर के विषाक्त पदार्थों को भी दूर करती है। अदरक को नींबू के साथ मिलाकर एक जार में डाल लें, फिर उसमें पानी मिला लें और इसका सेवन रोजाना से आपकी किडनी और पेट दोनों साफ हो जाएंगे।
तरबूज डिटोक्स वाटर
तरबूज में विटामिन और मिनरल्स होते हैं। यह हमारे शरीर में मौजूद सभी हानिकारक पदार्थों को बाहर निकाल देता है। इसका सेवन करने के लिए आप तरबूज काट लें और फिर पानी मिला लें। कुछ देर ठंड़ा होने के लिए रखने के बाद आप इसका सेवन कर सकते हैं।
Source: khoobsurati
कृपया इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने परिवार और मित्रों के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करें!