
थाइरॉयड दुनिया भर में एक प्रमुख समस्या है। यह या तो व्यक्ति को कमजोर कर देता है या फिर उसे मोटापे का शिकार बना देता है। थाइरॉइड कब किसे कैसे हो जाए, यह पता लगाना मुश्किल होता है, लेकिन अगर इन कुच बातों का ध्यान रखा जाए, तो आप भी इससे रू-ब-रू हो पाएंगे।
पुरुषों के मुकाबले महिलाएं होती हैं इससे ज़्यादा पीड़ित क्या आप जानते हैं कि भारत में करीब 4.2 करोड़ लोग इससे पीड़ित हैं, यानी भारत की करीब 10 फीसदी आबादी इससे पीड़ित है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं में थाइरॉयड विकार होने की संभावना 80 प्रतिशत ज़्यादा होती है, जिसकी वजह से शरीर में होने वाले बहुत सारे हार्मोन में बदलाव आता है। महिलाओं में आयोडीन की कमी होने की संभावना अधिक होती है, जिस वज़ह से उनमें थाइरॉयड का विकार हो सकता है।