
वजन को कंट्रोल में रखने के लिए ज्यादातर लोग ग्रीन टी का सेवन करते हैं। क्योंकि ग्रीन टी में ऐसे कई एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो शरीर को फिट रखने में काफी मददगार साबित होते हैं। ग्रीन टी के फायदों को देख इसे बड़े-बड़े सैलिब्रिटी भी पीना पसंद करते हैं। जी हां, बिल्कुल आज हम आपको उन बॉलीवुड स्टार के बारे में बताएंगे जो फिट रहने के लिए हर रोज ग्रीन टी का सेवन करते हैं।
1. सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा वजन को कंट्रोल में रखने के लिए और हैल्थी स्किन पाने के लिए ग्रीन टी पीना पसंद करती हैं।
2. सोनम कपूर
सोनम कपूर तो अपने दिन की शुरूआत ही ग्रीन टी के साथ करती है। उनका ऐसा कहना है कि ग्रीन टी पीकर वे अपने आप को फिट महसूस करती है।
3. सलमान खान
सलमान खान तो रोजाना ही ग्रीन टी का सेवन करते हैं। उनका ऐसा मानना है कि ग्रीन टी गले की आवाज के लिए काफी फायदेमंद है।