गर्मियों में फिलहाल गल्र्स में लिप कलर्स का ट्रेंड है। इस सीजन में खुद को कूल रखने के लिए गल्र्स लिप बाम और कलर्स का अधिक इस्तेमाल कर रही हैं। इस तरह के कलर्स का यूज कॉलेज गोइंग गल्र्स और वर्र्किंग वीमेन में अधिक है। वहीं सांवली लड़कियां इस तरह के लिप बाम और कलर्स अधिक इस्तेमाल करती हैं। इसमें डीप पिंक, ब्राउन, माउव्ज और हनी कलर्स यूज किये जाते हैं, जो कि नेचुरल लुक देते हैं।
कलर्स हैं ट्रेंड में :
अल्ट्रा सेटिन : अल्ट्रा सेटिन लिप पैक डार्कर स्किन टोन वाली लड़कियों के लिए बेस्ट है। यदि आप लिक्विड लिपस्टिक पसंद करती हैं तो इस टोन को यूज कर सकती हैं।
मैल्टेड चॉकलेट : इस शेड को लड़कियां पार्टी में भी ट्राय कर सकती हैं, क्योंकि इस शेड में फाइन गोल्ड शिमर का भी यूज किया गया है।
बटर ग्लॉस : आप ग्लॉस प्रिफर करती हैं और कुछ अलग लुक में चाहिए तो बटर ग्लॉस इन जिंजर स्नेप को प्रयोग में ले सकती हैं। यह शीयर ब्राउन कलर में उपलब्ध होगा।
कॉफी बीन : कॉफी बीन कलर ड्राई लिप्स के लिए बेहतर है। कॉफी बीन शेड पर्ल फिनिश में ओरेंज-ब्राउन कलर में आता है जो कि ऑलिव और डीप स्किन टोन्स के लिए परफेक्ट है।
टाउपे : टाउपे रेडिश शेड्स में आता है। जो कि मीडियम और ब्राउन स्किन पर काफी अच्छा लुक देता है।
बिरकिन ब्राउन : यह शेड रेडिश-ब्राउन में आता है, यह डार्कर स्किन के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
ट्वीक : यह ब्राउन शेड में है, जिसको डार्कर स्किन पर लाइनर के साथ लगाया जा सकता है।
Source: wefornewshindi
कृपया इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने परिवार और मित्रों के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करें!