
बिच्छू काटने पर चिकित्सा
बिच्छू का जहर बहुत खतरनाक होता है। उसके काटने के बाद पूरे शरीर में जलन होने लगती है और उसका शिकार बुरी तरह से तड़पने लगता है। कुछ छोटे लेकिन बड़े काम के नुस्खे हैं जो आपको बिच्छू के जहर से बचा सकते हैं।
1. एक पत्थर को अच्छे से साफ कर उस उस पर फिटकरी को अच्छे से घिसें। जहां पर बिच्छू ने काटा है उस जगह पर इस लेप को लगाऐं और आग से थोड़ा सेकें । कैसे भी बिच्छू का जहर हो इस विधि से जहर दो मिनिट में उतर जाएगा।
2. बारीक पिसा सेंधा नमक और प्याज को मिलाकर बिच्छू के काटे हुए स्थान पर लगाने से जहर उतर जाता है।
3. माचिस की पांच सात तीलियों का मसाला पानी में घिसकर बिच्छू के डंक लगी जगह पर लगाऐं। इसे लगाते ही बिच्छू का जहर तुरंत उतर जाता है।
4. प्याज के रस में नौसादर मिलाकर बिच्छू के डंक पर लगाने से विष उतरता है !
5. हल्दी की बुकनी अंगों पर डालकर उसका धुआं बिच्छू के डंक वाले स्थान पर देने से जहर उतरता है।

6. इमली का बीज कच्चा या गर्म करके सेंका गया हो। फिर आप उस बीज को तब तक घिसें जब तक उसका सफेद भाग न दिखाई देने लगे। आप इमली के इस बीज को खूब घिसें, घिसने से उस पर चढ़ी काली महरून परत हट जाएगी और उसका सफेद भाग दिखने लगेगा। घिसने से बीज अत्याधिक गर्म हो जाएगा। आपको यही गर्म सफेद भाग बिच्छू के डंक पर चिपकाना है। इमली का यह बीज बिच्छू का सारा जहर खींचकर स्वत: नींचे गिर जाएगा।
7. पुदीने का रस पीने अथवा उसके पत्ते खाने से बिच्छू के काटने से होने वाली पीड़ा में आराम मिलता है।
8. रतालू के रस में नौसादर मिलाकर बिच्छू के डंक पर लगाने से बिच्छू का जहर उतरता है। रतालू सूखा हो तो भी चलेगा। आप सूखे रतालू को भी घिस कर लगा सकते हैं। लाभ होगा।
विशेष- परिस्थिति के मुताबिक निर्णय लेते हुए आवश्कता पडऩे पर डॉक्टर से भी सलाह लें। जब किसी को बिच्छू काट ले तो तुरंत उस जगह को करीब चार उंगल ऊपर से किसी कपड़े से या रस्सी से बांध देना चाहिए। ताकि उसका जहर खून के साथ शरीर के बाकी हिस्सों में न फैले। इसके बाद किसी साफ सेफ्टी पिन या चिमटी को गर्म करके त्वचा में घुसे ड़ंक को निकाल देना चाहिए।
Source: gyanpanti
कृपया इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने परिवार और मित्रों के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करें!