
दांतों में दर्द होने का मुख्य कारण है दांतों में क्षय या सडन| दांतों में क्षय जीवाणुओं के कारण होता है जो मुँह में शर्करा युक्त भोजन और स्टार्च युक्त भोजन से पनपते हैं| इन जीवाणु द्वारा उत्पन्न अम्ल से ही दांतों का क्षय होता है| दांतों के दर्द से निजात पाने के कई उपाय हैं पर अत्यधिक संक्रमण होने पर आपको डेंटिस्ट को दिखाना चाहिए|
दांतों के दर्द के उपचार
लौंग
अपनी अंगुलि से एक बूँद लौंग का तेल दाँत के दर्द वाले हिस्से पर लगा लीजिये यह उस जगह को सुन्न करके दर्द को समाप्त कर देगा| इसमें एक प्रकार का निश्चेतक इयुजिनोल होता है जो दर्द की संवेदना को समाप्त कर देता है| शुरुआत में इस तेल का असर असहनीय होता है पर अपना असर दिखाने के बाद सुखद अनुभव होता है|लौंग के तेल के स्थान पर2-3 लौंग सीधे भी चबाई जा सकती हैं|
अदरक का पाउडर
अदरक का पाउडर और लाल मिर्च पाउडर को आधा-आधा चम्मच लेकर पानी के साथ पेस्ट बना लें| रुई का एक फुहा लेकर उसमें ये पेस्ट लगा लें और इसे दर्द वाले स्थान पर रख कर कुछ समय के लिये छोड़ दें| जल्द आराम मिलेगा|
हाइड्रोजन पेरोक्साइड
हाइड्रोजन पेरोक्साइड की कुछ बूंदों को पानी में मिलाकर इस घोल को दर्द वाले स्थान पर लगा लें इससे तुरंत आराम मिलेगा| दांत के दर्द के साथ अगर बुखार और मुँह में दुर्गन्धभी है तो इसका कारण संक्रमण हो सकता है, ऐसी स्थिति में आपको चिकित्सक को दिखाना चाहिए| हालाँकि हाइड्रोजन पेरोक्साइड से आपको कुछ समय के लिए आराम मिल सकता है|
बर्फ का टुकड़ा
बर्फ को एक प्लास्टिक बैग में रखकर ऊपर से कपड़ा लपेट दें और इसे 10-15 मिनट तक दर्द वाले स्थान पर रखें| यह तंत्रिकाओं को सुन्न करके दर्द से निजात दिलाता है|
टी बैग
अस्थाई रूप से सूजन और दर्द से निजात पाने के लिए एक गर्म काले टी बैग का उपयोग कीजिये इससे आपको आराम मिलेगा|
टूथपेस्ट और टूथब्रश को बदलना
अपने टूथब्रश को इसी मुलायम टूथब्रश से बदल लीजिये इससे मसूड़ों का ह्रास नहीं होगा और अपने टूथपेस्ट को ऐसे टूथपेस्ट से बदल लीजिये जो विशिष्ट रूप से संवेदनशील दांतों के लिए बने होते है| इनसे आपको दर्द से निजात मिलेगा|
वैनिला सत्व
रुई का टुकड़ा लेकर इसे वैनिला सत्व में भिगो लें और दर्द वाले स्थान पर लगा लें| वैनिला सत्व के स्थान पर पेपरमिंट, बादाम पेस्ट और नीबू का भी उपयोग किया जा सकता है|
टी ट्री तेल
कुछ बूँद टी ट्री तेल लेकर इसे दर्द वाले स्थान पर लगा लें| इसे पानी में मिलाकर भी लगा सकते हैं|
Source: hinditips
कृपया इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने परिवार और मित्रों के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करें!