
सर्दियों के मौसम में तरह-तरह की सब्जियों का मिलना शुरू हो जाता है, जो हमारे शरीर के लिए काफी अच्छी होती है। इन्हीं सब्जियों में से एक है मूली, जिसका सेवन सभी घरों में काफी किया जाता है। पर क्या आप जानती हैं कि जितने फायदे आपको मूली के सेवन से मिलते है, उससे कहीं ज्यादा फायदें इसके पत्तों को सेवन करने से भी प्राप्त होते हैं। मूली के पत्तों में कई तरह के पोष्टिक गुण मौजूद होते हैं, जो हमें कई तरह के रोगों एवं परेशानियों से बचाते हैं। तो आइए आज आपको हम बताते हैं कि मूली के पत्तों से होने वाले शारीरिक फायदें। जिन्हें जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान…
1. कैंसर
मूली के पत्तों में एंथोसाइनिन नामक तत्व मौजूद होता है, जो शरीर में होने वाली खतरनाक बीमारियों से बचाने का काम करता है। ये कैंसर जैसी बीमारियों से भी छुटकारा दिलाने में मदद करता है।