
पेट या कमर के पास दर्द होना आम है लेकिन इसे हर बार नजरअंदाज करना ठीक नहीं है। शायद ही कोई महिला हो जो इस तरह के दर्द से ना गुजरी हो।
दर्द की वजह कुछ भी हो सकती है। जैसे जलन होना, इंफेक्शन, पाचन खराब होना या फिर खून का सहीं अंगों तक ना पहुंचना।
हल्का फुल्का दर्द भी गंभीर रुप ले सकता है।
अक्सर महिलाओं को पल्विक के आसपास दर्द होता है। खासतौर से पीरियड्स के समय इस तरह का दर्द होना लाजिमी है।
कई बार अपच, गैस और पेट में जलन की वजह से भी दर्द होता है।
कई बार ऐसा भी होता है कि किडनी में स्टोन हो जाते हैं लेकिन दर्द नहीं होता। छोटे स्टोन की वजह से भले भी दर्द ना हो लेकिन ये खतरे की तरफ इशारा करते हैं। आगे चलकर ये दर्द गंभीर रुप ले लेते हैं।
ऐसे किसी भी तरह के दर्द होने पर तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
Source: nationalupdates
कृपया इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने परिवार और मित्रों के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करें!