
मुली खाने के फायदे :
मूली खाने के बहुत फायदे हैं। ताजा मूली खाने से पाचनशक्ति बढती है। मूली के पत्ते भी खाये जाते हैं। मूली के पत्ते पाचनशक्ति बढ़ाने का काम करते हैं। मूली को सलाद के रूप में ज्यादातर प्रयोग किया जाता है। मूली में प्रोटीन, कैल्शियम, आयोडीन और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है
अधिकतर सलाद के रूप में खायी जाने वाली मूली में क्लोरीन, फास्फोरस, सोडियम और मैग्नीशियम भी पाया जाता है। मूली में विटामिन ए, बी और सी भी होता है। पेट और मूत्र विकार के अलावा यह अन्य कई लाभ भी पहुंचाती है। आइए हम आपको बताते हैं कि मूली हमारे स्वास्थ्य के लिए कितनी फायदेमंद है।
मूली के लाभ:
1. पेट के लिए मूली बहुत लाभदायक होती है। पेट की कई बीमारियों में मूली का रस बहुत फायदेमंद होता है। अगर पेट में भारीपन महसूस हो रहा हो तो मूली के रस को नमक में मिलाकर पीने से आराम मिलता है।
2. पेशाब होने में दिक्कत हो तो मूली के रस का सेवन कीजिए। अगर अगर पेशाब आना बंद हो जाए या पेशाब में जलन हो तो मूली का रस बहुत फायदेमंद होता है।
3. गले की सूजन में मूली का पानी, सेंधा नमक को मिलाकर इसे गरम करें और फिर इससे गरारा कीजिए। इससे गले की सूजन कम होगी और फायदा होगा।
Source: gyanpanti
कृपया इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने परिवार और मित्रों के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करें!