
डिनर में आप मुगलई कोफ्ता बना सकती हैं, मुगलई कोफ्ता एक बहुत ही स्पेशल डिश है इसे आसानी से बनाकर तैयार किया जा सकता है। आइए आपको बताते हैं मुगलई कोफ्ता बनाने की विधि…..
सामग्री :-
पनीर – 100 ग्राम
आलू – 1-1/2 उबला
मावा – 50 ग्राम
अदरक लहसुन पेस्ट – 2 चम्मच
हल्दी – 1-1/2चम्मच
किशमिश – 25 ग्राम
मैदा – 50 ग्राम
सरसों का तेल
जीरा – 1 चम्मच
नमक स्वादानुसार
ग्रेवी बनाने की सामग्री :-
तेल – 3 चम्मच
दालचीनी – 2 चम्मच
हरी इलायची – 6 चम्मच
बडी इलायची – 2 चम्मच
लौंग – 12 चम्मच
तेज पत्ता – 2
जीरा – 2 चम्मच
प्याज- 2 बारीक कटी
अदरक लहसुन पेस्ट – 4 चम्मच
हल्दी- 1 चम्मच
साबुत धनिया – 1 चम्मच
टमाटर की प्यूरी – 100 ग्राम
दूध – 100 ग्राम
दही – 5 चम्मच
शक्कर – 1/2 चम्मच
काजू – 1/2 कप
बादाम – 1/2 कप
नमक स्वादअनुसार
पनीर कोफ़्ता बनाने की विधि :-
सबसे पहले एक बर्तन लें और उसमें पनीर, उबला आलू, मिर्च, मावा, अदरक लहसुन पेस्ट, नमक, हल्दी पावडर, धनिया, जीरा, सरसों का तेल और किशमिश को मिक्स करके मुलायम आटा गूथ लें।