
या यह किसी बीमारी के होने की शुरुवात है। इसका कोई भी कारण हो सकता है। लेकिन अगर चिकित्सा विशेषज्ञों की भाषा में कहा जाए तो इसे ‘ट्रेमर’ नाम से जाना जाता है।
कपकपी आने के कारण
डॉक्टरों का अनुसार इस कपकपी आने का कारण ट्रेमर हो सकता है। यह एक तरह का नर्वस डिसऑर्डर है जिसमें पहले हाथ कापने लगते हैं, बाद में यह धीरे धीरे शरीर में फैलने लगती है। यही नहीं इससे कभी कभी आवाज भी कपकपाने लगती है। इस बीमारी में सबसे पहले हाथों पर असर होता है।
यह भी पढ़ें – जानें, शरीर कांपने के 6 कारण
इसके अलावा ट्रेमर जेनेटिक भी होते हैं, जैसे कि अगर यह बीमारी आपके माता पिता को हो, तो यह बच्चों में देखने को मिलती है। ट्रेमर वैसे तो इतनी खतरनाक बीमारी नहीं है। लेकिन अगर इस बीमारी की वजह से किसी के हाथ कापते हैं तो यह उसके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। 40 की उम्र या उसे अधिक के लोगों में यह बीमारी देखने को मिलती है। लेकिन यह इस उम्र में क्यों होता है इस पर शोध हो रहें हैं।