
हमारे धर्म शास्त्रों में दिन में सोना वर्जित माना गया है। शास्त्रों में लिखा है कि दिवास्वापं च वर्जयेत्। अर्थात दिन में सोना उचित नहीं है। दिन में सोना सिर्फ शास्त्रों में ही वर्जित नहीं माना गया बल्कि आयुर्वेद भी इस बात की पुष्टि करता है कि दिन में सोने से कई प्रकार के रोग होने की संभावना बढ़ जाती है।
दिन में सोना सेहत के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं माना जाता। आयुर्वेद के मुताबिक दिन में सोने से जुकाम होने का खतरा बढ़ जाता है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी रात में पूरी नींद लेकर दिन में कार्य करना ही उत्तम माना गया है। साथ ही दिन में सोने से मोटापा सहित कई बीमारियां होती है।
ऐसा कहा जाता है कि दिन काम करने के लिए है और रात सोने के लिए। कई लोग दिन में भी सोते हैं लेकिन दिन में सोना स्वास्थ्य की दृष्टि से तो हानिकारक है और धर्म शास्त्रों में भी दिन में सोना निषेध किया गया है।

रात की नींद से शरीर को पर्याप्त आराम मिलता है जिससे सुबह उठकर शरीर में ऊर्जा का संचार होता है जो दिनभर के के लिए पर्याप्त होती है। दिन में सोकर हम अनावश्यक रूप से शरीर को आलस्य का घर बनाते हैं। इसलिए रात में भरपूर गहरी नींद लेकर दिन में कार्य करना ही उचित माना गया है।
Source: zeenews
कृपया इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने परिवार और मित्रों के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करें!