
आयुर्वेद में लहसुन को ‘चमत्कारी दवा’ माना जाता है। लहसुन की गंध से मच्छर भी दूर भागते हैं। पेट खराब से लेकर डायबिटीज, ठंड और यहां तक कि कैंसर तक में लहसुन बहुत फायदेमंद माना जाता है। लहसुन केवल खाने में इस्तेमाल होने वाला एक पदार्थ नहीं है, बल्कि यह एक गुणकारी दवा है। उससे जुकाम, फ्लू, रक्तचाप, कैंसर से बचाव के गुण पाए जाते हैं।
Loading...
कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज में लहसुन का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है।
लहसुन के फायदे के बारे में आयुर्वेद के साथ-साथ अब एलोपैथिक विशेषज्ञ भी समझते हैं। यही वजह है कि चिकित्सक अक्सर डाइट में लहसुन के सेवन को फायदेमंद बताते हैं। आइए जानें क्या हैं लहसुन खाने के फायदे।
Loading...