
गर्मी के मौसम में ठंडी चीजें खाना और ठंडा पानी पीना सभी को पसंद होता है। लेकिन ज्यादा ठंडा पानी सेहत को नुकसान पहुंचाता है।कई लोगों को खाने के बीच में ही पानी पीने की आदत होती है औऱ कुछ खाने के तुरंत बाद पानी पी लेते हैं लेकिन खाने के बाद ठंडा पानी पीने से पाचन शक्ति खराब हो जाती है और भोजन नहीं पचता। जिससे पेट की कई बीमारियां लग जाती हैं। आइए जानिए खाने के बाद ठंडा पानी पीने से कैसी समस्याएं होती है।
1.कब्ज
भोजन के तुरंत बाद ठंडा पानी पीने से खाना नहीं पचता। ठंडे पानी से पेट की बड़ी आंत सिकुड़ जाती है। जिससे खाना पेट में ही रह जाता है और कब्ज की समस्या होे जाती है।
दूसरी तरफ जिन लोगों को कब्ज की परेशानी होती है उन्हें ठंडे पानी का सेवन नहीं करना चाहिए।