
मात्रा – 30 गुलाब जामुन
Loading...
तैयारी का समय – 5 min
बनाने का समय – 40 min
गुलाब जामुन बनाने की सामग्री – नीचे दी गई तालिका में आपको गुलाब जामुन बनाने की सामग्री बताई गई है.
सामग्री का नाम | मात्रा |
मावा | 2 कप |
मैदा | ¼ कप |
3 tbsp | मिल्क पाउडर |
छेना | ¼ कप |
सोडा | ¼ कप |
शक्कर | 2 कप |
घी | फ्राई करने |
पीसी इलायची | ¼ tsp |
गुलाब जामुन बनाने की विधि –
- खोवा को किस लें, इसमें छेना को मसल कर मिला लें.
- अब इसमें सोडा, मैदा, इलायची पाउडर और थोड़ा सा पानी डाल कर अच्छे से मैश करें, चिकना सॉफ्ट आटा गूंथ लें.
- अब एक बर्तन में शक्कर व 2 कप पानी डाल कर पकाएं, चीनी अच्छे से घुलने के बाद 1-2 min तक पकाएं. अब अंगूठे व ऊँगली में इसे लेकर देखें. आधे तार की चाशनी इसके लिए चाहिए. अब इसे ठंडा करने रख दें.
- अब खोये के मिक्सचर के 30 गोले बना लें. गोले के बीच में चिरोंजी या पिस्ता भर लें.
- एक नॉनस्टिक में घी गर्म करें, अब इसमें धीमी आंच में गुलाब जामुन सेकें. ब्राउन होने तक इसे सेकें.
चाशनी बनाने का तरीका –
- अब एक बर्तन में शक्कर व 2 कप पानी डाल कर पकाएं, चीनी अच्छे से घुलने के बाद 1-2 min तक पकाएं. अब अंगूठे व ऊँगली में इसे लेकर देखें. चाशनी का तार पूरा एक नहीं होना चाहिए, आधे तार की चाशनी इसके लिए चाहिए. अब इसे ठंडा करने रख दें.
- इन गुलाब जामुन को चाशनी में डालें, परोसने से पहले 15-20 min तक इसमें डले रहने दें, ताकि मिठास अंदर तक समाहित हो जाये.
- अब गरमागरम गुलाब जामुन सर्व करे, आप चाहें तो इसमें रबड़ी भी डाल कर दे सकते है.
गुलाब जामुन का आटा बनाते समय ध्यान रहे ये बहुत गीला या कड़ा ना हो. 1-2 गुलाब जामुन बना कर देख लें अगर बिथर रहें है तो आप इसमें थोड़ी सी मैदा और मिला लें!
Source: deepawali
Loading...
कृपया इस रेसिपी को अपने परिवार और मित्रों के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करें!