
आज के समय में हम इतने व्यस्त होते है कि अपने लिए समय ही नहीं निकाल पाते है। दिनभर ऑफिस और घर के कामों में इतना व्यस्त हो जाते है। जिसके कारण हमें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पडता है। इन्हीं बीमारियों में से एक लोअर बैक की समस्या। इसका मुख्या कारण ज्यादा देर तक बैठा रहना हो सकता है।
यह समस्या अधिक समय तक बैठे रहने से ज्यादा हो सकती है। अगर आप कामकाजी महिला है तो ज्यादा देर तक कुर्सी में बैठ रहने से भी आपको इस समस्या से होकर गुजरना पड़ता है। साथ ही यह आपके मोटापा के कारण या फिर मांसपेशियों में अधिक दवाब के कारण हो सकता है। आज अपने दिनचर्या में कई आदतों को बदलकर इस समस्या से निजात पा सकते है। साथ ही इन घरेलू उपायों से आप इस कमरदर्द से आसानी से निजात पा सकते है। जानिए इन घरेलू उपायों के बारें में।
- गरम पानी में नमक डालकर इसमें तौलिया डालकर निचोड़ लें। इसके बाद पीठ के बल लेटकर और इस तौलिया से भाप लें। इससे आपको दर्द से जल्द निजात मिल जाएगा।
- अजवाइन को तवे के ऊपर थोड़ी धीमी आंच पर सेंक लें तथा ठंडा होने पर धीरे-धीरे चबाते हुए निगल जाएं। सप्ताह भर इसे खाने से आपको पूरा आराम मिल जाएगा।
- सुबह सूर्योदय के समय 2-3 मील लंबी सैर पर जाने वालों को कमर दर्द की शिकायत कभी नहीं होती है।
- गर्म पानी में सेंधा नमक डालकर नहाएं। पूरे दिन काम करने के बाद गर्म पानी में 1-2 कप सेंधा नमक मिलाकर नहाने से ना केवल तनाव दूर होता है बल्कि यह जकड़न भी दूर करता है। यह तनाव और जकड़न को कम करने में मदद करता है।

- इस बात का जरुर ध्यान रखें कि किसी भी सामान को उठाने या रखने में जल्दबाजी न करें। इससे आपको कमर दर्द की समस्या हो सकती हैं।
- कमर दर्द से बचने के लिए बहुत मुलायम गद्दे का इस्तेमाल न करें। हमेशा थोड़े सख्त गद्दे का इस्तेमाल करें।
- महिलाएं एक चम्मच नींबू, एक चम्मच लहसुन का रस, दो चम्मच पानी मिलाकर दिन में कम से कम दो बार पिएं। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा। चाय बनाने में 5 कालीमिर्च के दाने, 5 लौंग पीसकर और थोडा सा सूखे अदरक का पाउडर डालें। दिन मे कम से कम दो बार इसे पीएं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।
- रोज सुबह सरसों या नारियल के तेल में लहसुन की 4-5 कलियां डालकर इसे गर्म करें और इसे ठंडा कर इस तेल से कमर की मालिश करें।

- कमर दर्द से निजात दिलाने के लिए नमक काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए 4 चम्मच नमक कढ़ाई में डालकर अच्छे से सेंक ले। इसके बाद एक सूती कपड़े में इसे बांधकर इसकी पोटली बना लें। और इससे दर्द वाली जगह की सिकाई करें। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।
- शरीर में कैल्शियम की मात्रा कम होने पर भी हड्डियों की समस्या हो सकती है। जिसके कारण आपको कमर दर्द की समस्या हो सकती है। इसलिए कैल्शियम युक्त चीजों का सेवन अधिक से अधिक करें।
- एक जगह पर अधिक समय तक न बैठे। कम से कम 40 मिनट बाद थोड़ी देर टहले जरुर।
- लैवेंडर ऑयल लोअर बैक पेन के लिए अच्छा माना गया है। आप इसका फायदा उठाने के लिए हर रात सोने से पहले लोअर बैक पर इस तेल से मसाज कर सकते हैं।
कृपया इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने परिवार और मित्रों के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करें!