नाश्ता, जो कि हमारे पूरे दिन का सबसे ख़ास भोजन है, समय की कमी और स्कूल या ऑफिस जाने की जल्दबाजी में अक्सर नज़रंदाज़ होता है। अगर आप वेट कम करने में लगे हैं, तो आप क्या खाते हैं इस बात का आपको बहुत ध्यान रखना होता है ख़ास तौर पर दिन की शुरुआत का सर्वप्रथम भोजन जो कि पूरे दिन के लिए आपको शक्ति और पोषण देता है। हम जिस चीज़ को अच्छा समझ कर खाते हैं, हो सकता है कि अनजाने में वो ही चीज़ हमको नुक्सान पहुंचाए। इससे बचाव के लिए यहाँ भिन्न प्रकार के नाश्तों के बारे में बताया जा रहा है जो वज़न करने की मुहीम में नुकसान पहुंचा सकते हैं।
1. दूध के साथ फ्रूट लूप्स, चॉकलेट फ्लेक्स और कॉर्नफ्लेक्स
अधिकतर लोग इन्हें नाश्ते के लिए सुरक्षित विकल्प मानते हैं क्योंकि इन्हें दूध के साथ उपयोग में लिया जाता है, परन्तु हकीकत यह है कि चॉकलेट फ्लेक्स आपकी डाइट में शक्कर बढ़ाते हैं न कि पोषण। इसे लगातार खाना आपका वज़न बढ़ा देगा। इसके बजाए आप “ऑल ब्रैन सिरिअल” या म्यूसली को स्किम्ड मिल्क के साथ थोड़े से ड्राई फ्रूट्स डाल कर खा सकते हैं। इससे आपको फाइबर के साथ-साथ विटामिन “बी12” और जिंक का पोषण मिलेगा और ड्राई फ्रूट्स ज़रूरी फैटी एसिड्स और अन्य फायदे देंगे।
2. चाय या कॉफ़ी
सुबह सुबह मग भरके चाय या कॉफ़ी आपको दिन शुरू करने के लिए स्फूर्ति तो दे सकती है पर अगर आप वज़न कम करना चाहते हैं तो इससे आपको फायदा नहीं मिलेगा। चाय या कॉफ़ी से शक्कर और कैफीन की मात्रा बढ़ती है जो आने वाले समय में आपकी सेहत के लिए खतरा बन सकती है। बजाये इसके आप फलों से स्मूदी बना सकते हैं जिसमे ताज़े और मौसमी फल काम में लिए गए हों जिनमे विटामिन और मिनरल प्रचुर मात्रा में होते हैं और जो हमारी त्वचा के लिए भी अच्छे होते हैं। अगर आप सुबह की चाय या कॉफ़ी के बिना नहीं रह सकते, तो ग्रीन-टी पीना चालू कीजिये और उसमे चीनी की जगह शहद मिलाएं।
3. इंस्टेंट ओट्स
इंस्टेंट खायी जाने वाली चीज़ें वज़न कम करने के लिहाज़ से ठीक नहीं हैं। इंस्टेंट ओट्स में रिफाइन किये हुए कॉर्नफ्लेक्स होते हैं जिनमे पोषण कम मगर पेस्टिसाइड बहुत ज्यादा होते हैं। वैसे ओट्स सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं। सफ़ेद ओट्स या दूध के साथ ओटमील खाएं जिन्हें बनने में वक़्त लगता है किन्तु सेहत को नुकसान नहीं होता। ओट्स में मौजूद जल्दी घुलने वाला फाइबर एल.डी.एल. कोलेस्ट्रोल के स्तर को कम करता है।
4. तला हुआ खाना
तला हुआ भोजन सेहत के लिए अच्छा नहीं होता और सुबह सुबह तो बिलकुल भी नहीं। ब्रेड पकोड़ा, ब्रेड रोल, आलू पूरी ये सभी कैलोरीज बढाते हुए वज़न घटाने के प्रयास का सत्यानाश कर देते हैं। इन सबके बजाये सब्जी भरी रोटी और दही खाना उचित होगा क्योंकि यह एक संपूर्ण नाश्ता है और आपको दिन भर के लिए ज़रूरी स्फूर्ति प्रदान करेगा।
5. प्रिज़र्व्ड फ्रूट जूस
डब्बाबंद रस सेहत के लिए अच्छे होने का दावा करते हैं किन्तु इनमें शक्कर बहुत ज्यादा होती है। ताज़े फलों के रस की तरह इनमें फाइबर और पोषक तत्व नहीं होते और आपको अपने पसंदीदा फल का स्वाद मिलता है बिना उसके गुणों के। प्रिज़र्व्ड फ्रूट जूस के बजाये ताज़े सेब, अंगूर इत्यादि खाएं जो आपको “टाइप-2” डायबिटीज के खतरे से भी बचाते हैं। ताज़े फलों के छिलके और गूदे में फ़्लवोनोइड्स और विटामिन C होता है।
6. इंस्टेंट नूडल्स
कितने चाव से खाते हैं हम!! इन्हें पकाने में समय नहीं लगता और स्वाद भी अच्छा होता है, किन्तु नूडल्स से हम अपने शरीर में रिफाइंड आटा यानी मैदा जमा कर रहे हैं। इसमें मौजूद जिलेटिन आँतों में जम जाता है और हमारे शरीर से बहार निकलने में इसे कम से कम तीन दिन लगते हैं, यह सेहत के लिए नुकसानदायक भी है। इसके स्थान पर आप सब्जियां डाल कर सेवइयां बना सकते हैं या फिर पोहा खा सकते हैं। इस प्रकार आपको सही मात्रा में कार्बोहाइड्रेट मिलेंगे और सब्जियों से फाइबर भी मिलेगा जो अपने आप में संपूर्ण भोजन होगा।
7. रात का बचा हुआ खाना
पिछली रात पिज़्ज़ा खाया और अब भी बचा हुआ है? हम में से काफी लोग उसे नाश्ते में खाना पसंद करेंगे। बचा हुआ पिज़्ज़ा नरम पड़ जाता है और हम उसको गरम करके उसमे बचे हुए पोषण को भी ख़त्म कर देते हैं। सुबह ये सब खाकर आप अपना पेट तो भरते हैं किन्तु शरीर को पोषण नहीं मिलता। इसके स्थान पर कुछ भी ताज़ा बना कर खाएं। फल या दूध के साथ एक सैंडविच बेहतर विकल्प होगा।
Source: healthindian
कृपया इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने परिवार और मित्रों के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करें!