
सर्दियों में नट्स खाने के अपने ही फायदे हैं। अखरोट ऐसा सूखा मेवा है, जो हर मौसम में खाना फायदेमंद होगा। इसमें इतने गुण होते हैं कि यह आपकी सेहत बनाने में अहम रोल अदा कर सकता है। इसमें कई गंभीर बीमारियों से लडऩे की क्षमता होती है। इसका सबसे बड़ा गुण यही है कि यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त रखता है।
इससे पूरा शरीर स्वस्थ रहता है और दिल-दिमाग ठीक तरह से काम करते हैं। यही नहीं, इसे प्रतिदिन खाने से ऊर्जा का स्तर भी बना रहता है। कई लोग तो अखरोट को ब्रेन फूड भी कहते हैं। याद्दाश्त कम होने की स्थिति में भी अखरोट का सेवन लाभकारी होता है।
अगर आप अखरोट खाकर रोजाना एक गिलास दूध पीएं तो दोगुना फायदा होगा। यही नहीं आप मोटापे के डर से भी बच सकते हैं। दरअसल यह शरीर में थर्मोजेनिक प्रभाव पैदा करता है, जिससे हृदय की धमनियों में जमा हुआ वसा घुलनशील अवस्था में आकर धीरे-धीरे खत्म होने लगता है। इस तरह आपके दिल को शरीर में रक्त संचार के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ती। इससे आपका मोटापा घटने लगता है।