
ऐसा कहा जाता है कि सभी बीमारियां पेट से ही उत्पन्न होती है। अगर आपका पेट ही स्वस्थ्य नहीं होगा तो ऐसे में हमारा शरीर कैसे स्वस्थ्य रह सकता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि पेट की मालिश करके आप कितनी सारी समस्याओं से राहत पा सकती हैं। आइए आपको बताते हैं कि पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए किस तरह से मसाज करनी चाहिए।
पेट की मालिश इस तरह करें
पेट की मालिश करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल जमीन पर लेट जाए और अपने हाथों में तेल लगा लें। तेल की मदद से पेट की सर्कुलर मोशन में मसाज कर लें। इस तरीके से 30 से 40 बार दोहरा लें।
पेट की मसाज करने के फायदे
1 मोटापा कम होगा
पेट की मालिश करने से इम्यूनिटी बढ़ती है और हमारे शरीर की पाचन क्रिया दुरूस्त होती है। यह उन लोगों के लिए बेहतर होता है, जो कि अपना वजन कम करना चाहते हैं।