
लहसुन से आपकी सब्जियां टेस्टी और चटपटी ही नहीं होती, इनसे आप कई सारी परेशानियों से भी बच जाते हैं। ये टेस्ट के साथ ही आपकी हैल्थ का भी पूरा खयाल रखता है। सर्द मौसम में साइटिका का दर्द ज्यादा परेशान करता है। इससे छुटकारा पाना है तो आपको रेगुलर लहसुन का दूध पीना होगा। इससे साइटिक नसों में आई हुई सूजन और दर्द कम होगा और आपको आराम मिलेगा।
इस दूध में इस कदर गुण हैं कि आप इससे अपने दर्द को दूर भगा सकते हैं। साइटिका एक ऐसा दर्द है, जो आज अधिकांश लोगों को हो जाता है। इसमें कमर से लेकर पैर की नसों तक में दर्द होता है। इसे ही साइटिक नर्व कहते हैं। कभी-कभी तो यह दर्द पैरों तक चला जाता है। साइटिका के दर्द को दूर करने के लिए लहसुन का दूध प्रभावी उपचार है।
ये हैं फायदे
लहसुन का दूध एक प्राकृतिक पेय है। इसके साइड इफेक्ट नहीं होते हैं। इसका इस्तेमाल आमतौर पर आंत के परजीवी को मारने के लिए किया जाता रहा है।