आमलकी एक बीज रहित फल है जिसका रसायन बीमारियों को दूर करता है। आमलकी रसायन पित्त को कम करने वाला है। यह एसिडिटी को भी ठीक करता है। इसके सेवन से शरीर को शक्ति, दिमाग तेज, रक्तसंचार सुचारु होता है। इससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है जिसके कारण बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है। यह बाल और आंखों के लिए भी फायदेमंद है। इसके सेवन से बाल काले रहते है और बाल गिरने बंद हो जाते है। यह पाचन के लिए भी अच्छा है और इसके सेवन से पाचन संबंधी बीमारियां नहीं होती हैं। इसके अलावा यह कई दूसरे गुणों से भी भरपूर है। इस लेख में इसके गुणों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

एक लीटर आमलकी फलों का रस लें। इसे गर्म कर लीजिए, और 50 ग्राम घी और 50 ग्राम शहद लेकर इन सबका मिश्रण बना लीजिए। इस मिश्रण को आंखों में लगाने से मोतियाबिंद ठीक हो जाता है।
बालों की समस्या
बालों सभी तरह की समस्यायें, जैसे बालों का झड़ना और गंजेपन में भी यह बहुत फायदेमंद है। आमलकी फल मज्जा और आम के बीज जिनका छिलका उतार दिया गया हो, उसे लेकर इसमें पानी मिलाकर इसका लेप तैयार कर लीजिए। इस लेप को सिर में लगाने से बालों की समस्या दूर होती है।
खून की उल्टी होने पर
अगर किसी भी कारण से खून की उल्टी होने लगे तो आमलकी का सेवन करें। आमलकी फल को घी में भूनकर बार-बार चूसने से खून की उल्टी में आराम आता है। 2 से 4 ग्राम आमलकी चूर्ण को 4 से 6 ग्राम शहद के साथ दिन में 3 बार पीने से खून की उल्टी बंद हो जाती है।
अधिक प्यास लगना
अधिक से अधिक पानी का सेवन करने की सलाह दी जाती है, लेकिन अगर बहुत अधिक प्यास लगे तो इसे काबू करना जरूरी है। इसके लिए आमलकी फल के 2 से 4 ग्राम चूर्ण में 5 से 10 ग्राम शहद मिलाकर दिन में 2 से 3 बार सेवन करें। इससे तेज प्यास लगना खत्म हो जायेगा।
योनि की कमजोरी
यह महिलाओं की समस्या को भी दूर करता है। योनि में कमजोरी होने पर एक चम्मच आमलकी रसायन और एक चम्मच च्यवनप्राश पेस्ट एक साथ मिलाकर रोज 5 से 6 महीने तक प्रयोग करने से स्त्री की योनि में आई कमजोरी समाप्त हो जाती है।
आमलकी का प्रयोग करने से पहले एक बार आयुर्वेद के विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
Source: onlymyhealth
कृपया इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने परिवार और मित्रों के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करें!