
जिस तरह से समाज आधुनिक हो रहा है तो इससे सबसे अधिक और जागरूक हो रहा है आज का युवा समाज। पुराने समय में लोगों को जानकारी ना होने की वजह से शादी के बाद परिवार नियोजन आदि के बारे मेें सोचना मुशकिल हो जाता था। ऐसे में आजकल के युवा जोड़े परिवार नियोजन के लिए कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करने लगे हैं। उनमें से एक गर्भ निरोधक गोलियां।
महिलाएं इसका सेवन करने से अनचाहे गर्भ से बच सकती हैं। यानि कि गर्भ निरोधक गोलियों का बाजार में आना महिलाओं को कई समस्याओं से बचा सकती है। लेकिन इसका दूसरा सबसे खतरनाक पक्ष यह है कि आपको इससे कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं।
यह एक पिल यानि गोली होती है जो प्रजनन का नियंत्रित करती है। यह बाजार में आसानी से मिल जाती है। गर्भ निरोधक गोलियां दो तरह के हार्मोनस होते हैं।