
10 माह के बच्चे की दो जगहों से बंद भोजन नली को खोलने में डॉक्टरों ने सफलता हासिल की। इस तरह की दूरबीन सर्जरी जटिल होती है। डॉक्टरों को भी दूरबीन से चार बार प्रयास करने के बाद इसमें सफलता मिली। इस बीमारी को चिकित्सा विज्ञान में कंजेनाइटल इसोफजियर स्ट्रिक्चर कहा जाता है।
Loading...
भरतपुर निवासी ऋतिक की 10 माह से भोजन नली अवरूद्ध थी। इस कारण वह कुछ खाते ही उल्टी कर देता था। परिजनों ने उसे कई चिकित्सकों को दिखाया, किन्तु मर्ज समझ में नहीं आया। बच्चे का शरीर कमजोर पडऩे लगा, धीरे-धीरे खून की कमी होने लगी। धीरे-धीरे समय बीतने पर बच्चे की समस्या ज्यादा बढ़ गई।
Pages: 1 2