
दांत दर्द की समस्या का घरेलू उपचार
Loading...
वैसे दांत की समस्या इतनी दर्द भरी होती है कि हम बर्दाश नहीं कर पाते और तुरंत डॉक्टर के पास जाते है| लेकिन कई बार ऐसा हो जाता है कि हमें कुछ देर की राहत के लिए घरेलु उपचार का सहारा लेना पड़ता है| मैं आज आपको ऐसें ही कुछ इलाज बताउगा जो आप को दांत दर्द से कुछ देर की रहात देंगे|
- नमक व काली मिर्च – दोनों ही एंटीबायोटिक है, जिसका उपयोग करने से दांत का दर्द बहुत जल्द चला जाता है|
- नमक व काली मिर्च पाउडर को सामान मात्रा में लें, फिर इसमें कुछ बूंदे पानी की डालें, जिससे ये पेस्ट बन जाये| अब इसे दांतों में जहाँ दर्द है, वहां लगायें और थोड़ी देर लगे रहने दें| दिन में 2-3 बार ऐसा करें आराम मिलेगा|
- लहसून – लहसून भी एंटीबायोटिक होता है, जो एक दवाई की तरह काम करता है| बहुत सी दवाइयों में इसका उपयोग होता है|
- लहसून की कलियों को पीस लें, अब इसमें चुटकी भर नमक और काली मिर्च पाउडर मिलाएं| इस मिश्रण को दाँतों में जहाँ दर्द है वहां लगायें, थोड़ी देर लगे रहने दें| दिन में 1-2 बार ऐसा करें आराम मिलेगा|
- आप चाहें तो लहसून की कलियों को ऐसे ही मुंह में डाल कर चबाएं| दांत दर्द कम हो जायेगा|
- लौंग – अगर दांतों में इन्फेक्शन की वजह से दर्द हो रहा है, तो ये तरीका बहुत असरदार है| यह तरीका बहुत आसान और सबसे कॉमन है|
- लौंग को थोड़ा पीस लें, अब इसमें कुछ बूदें सरसों के तेल की डालें| इसे दांतों में लगायें| थोड़ी देर लगे रहने दें| आराम मिलेगा|
- इसके अलावा लौंग के तेल को कॉटन में लेकर दांतों में लगायें| दर्द बहुत जल्द गायब हो जायेगा|
- इसके अलावा 1 ग्लास पानी में लौंग तेल की कुछ बूंदे डालें और इस पानी से कुल्ला करें दर्द भाग जायेगा|
- प्याज – मुंह में होने वाले बैक्टीरिया को प्याज ख़त्म कर देता है| इसलिए यह दान्त दर्द में बहुत सहायक है|
- आपको कभी भी दांत दर्द को, कच्ची प्याज को काट कर चबाने लगिए|
- अगर आप प्याज चबाना नहीं चाहते है, तो उसके टुकड़े को दर्द वाली जगह पर दबाएँ| कुछ देर बाद आराम मिलेगा|
- हींग – हींग बहुत ही पावरफुल सामग्री है| हींग से दांतों से जुड़ी बहुत सी परेशानी दूर होती है|
- 2 चम्मच नीम्बू के रस में चुटकी से भी कम हींग डालें, अब इसे हल्का गर्म करें, अब इस मिश्रण को कॉटन में लें और दर्द वाले स्थान में रखें| दर्द से बहुत जल्द आराम मिलेगा|
- इसके अलावा जरा सी हींग को मक्खन में डाल फ्राई करें| अब इसे दर्द वाले दांत में लगायें| तुरंत आराम मिलेगा|
- नमक का पानी – गुनगुने पानी में नमक डाल कर कुल्ला करने से दांत का दर्द बहुत हद तक कम हो जाता है| मसूड़ो में होने वाली सूजन, इन्फेक्शन, दांत दर्द को ये बहुत जल्द आराम देता है|
- अमरुद की पत्ती – ताज़ी अमरुद की पत्तियां भी दांत के दर्द को दूर करती है| ये एंटीसेप्टिक होती है जिससे इन्फेक्शन दूर होता है|
- ताज़ी पत्ती को लेकर मुंह में तब तक चबाएं, जब तक उसका रस दांतों तक ना पहुंचे| आप इसकी जगह पालक की पत्ती भी उपयोग कर सकती है| दर्द बहुत जल्दी कम होगा|
- इसके अलावा आप 4-5 अमरुद के पत्तों को पानी में उबालें, इसमें जरा सा नमक डाल कर ठंडा करें| अब इसे माउथवाश की तरह उपयोग करें| आराम मिलेगा|
- वनिला एसेंस – दांतों के दर्द को दूर करने के लिए ये बहुत फेमस तरीका है| वनिला बहुत पावरफुल एसेंस है|
- कॉटन में जरा सा एसेंस लें और इसे दर्द वाले स्थान पर रखें|
- थोड़ी देर इसे दांतों के बीच दबाएँ रखें|
- दिन में 2-3 बार ऐसा करें आराम मिलेगा|
- गेहूं की घास (Wheatgrass) – दांत के दर्द के लिए ये काफी असरदार है| गेंहूँ की घास का जूस निकालें और उसे माउथवाश की तरह इस्तेमाल करें| ये मुंह में होने वाले बैक्टीरिया को मारता है| आप चाहें तो इसे ऐसे ही चबा सकते है|
- बर्फ – बर्फ भी दांत दर्द दूर करने में सहायक है|
- एक कॉटन के कपड़े में 1 बर्फ का टुकड़ा रखें, अब इसे जहाँ दांतों में दर्द है, उसके बहरी हिस्से मतलब गाल पर रखे, इससे आपके दांत के दर्द में आराम मिलेगा|
ये दांत के दर्द को भगाने के कुछ घरेलु नुस्खे है जिन्हें आप कहीं पर भी कभी भी अपना सकते है| लेकिन ये उपाय हमेशा के लिए नहीं बल्कि कुछ समय के लिए दांत दर्द से आराम देंगे| इस दर्द के लिए आपको एक बार दांत के डॉक्टर को जरुर दिखाना चाहिए| कई बार हमारी समझ में नहीं आता है, लेकिन ये समस्या बड़ी होती है, जो डॉक्टर के उपचार से ही ठीक होती है|
Loading...
दांतों का दर्द एक ऐसा दर्द है जो हमारी पूरी दैनिक प्रतिक्रिया को प्रभावित करता है| कई बार ये दर्द मामूली होता है जिसे हम सहन कर लेते है, लेकिन कई बार ये सहनशीलता से बाहर हो जाता है| दर्द इतना भयानक होता है कि कुछ समझ नहीं पड़ता क्या करें| ये दर्द कभी दांत में तो कभी पुरे जबड़े में होता है| दांत दर्द की समस्या किसी एक उम्र में नहीं होती है, यह तो कभी भी किसी को हो सकती है| एक छोटे बच्चे से लेकर बड़ा बूढा भी इससे परेशान होता है!
