चिली पनीर रेसिपी (Chili Paneer Recipe) –
Loading...

मात्रा 4 लोगों के लिए
तैयारी का समय – 10 min
बनाने का समय – 15 min
चिली पनीर बनाने की सामग्री – नीचे आपको चिली पनीर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री बताई गई है|
- ½ kg पनीर
- 100 gm प्याज बारीक़ कटा
- 100 gm शिमला मिर्च बारीक़ कटी
- 20 gm लहसून बारीक़ कटी
- 20 gm अदरक बारीक़ कटा
- 2 बड़ी चम्मच कॉर्नफ्लोर
- ½ छोटी चम्मच ऑरेंज खाने वाला कलर
- 1 चुटकी अजीनोमोटो
- 2 छोटी चम्मच वेनेगर
- 2 छोटी चम्मच सोया सॉस
- 2 छोटी चम्मच चिली सॉस
- 1 बड़ी चम्मच टमाटर सॉस
- तेल तलने के लिए
- नमक स्वादानुसार
चिली पनीर (chili paneer) बनाने की विधि –
- सबसे पहले पनीर को छोटे छोटे स्क्वायर में काट लें, अब इसमें कॉर्नफ्लोर व ऑरेंज कलर मिलाकर 10-15 min के लिए रख दें|
- अब तेल गर्म करें और उसमें इन पनीर को हल्का ब्राउन होने तक फ्राई कर लें|
- अब एक कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करें अब उसमें बारीक़ लहसून, अदरक डालें|
- 1 min बाद उसमें बारीक़ प्याज डालें व हल्का पकाएं|
- अब इसमें शिमला मिर्च डालें व पकाएं|
- अब इसमें अजीनोमोटो, सारे सॉस व नमक डालें|
- अब इसमें फ्राई पनीर डालें व 2 min पकने दें|
- गरमागरम चिली पनीर को अपने घरवालों व मेहमानों को स्टाटर के रूप में परोसें|
Source: deepawali
Loading...
कृपया इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने परिवार और मित्रों के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करें!