
मात्रा – 4 लोगों के लिए
तैयारी का समय – 5 घंटे
गुजराती चाट बनाने की सामग्री – नीचे दी गई तालिका में आपको गुजराती चाट बनाने की सामग्री बताई गई है. (1 कटोरी = 250 gm)
सामग्री का नाम | मात्रा |
चने की दाल | 375 gm |
चावल | 125 gm |
अदरक | 1 इंच |
हरी मिर्ची | 2-3 |
खसखस | 2 tsp |
धनिया मिर्ची की चटनी | 4 tbsp |
फेटा हुआ दही | 4 tbsp |
मीठी इमली की चटनी | 4 tbsp |
बारीक़ कटी प्याज | ½ कटोरी |
बारीक़ कटी धनिया | 2 tbsp |
बारीक़ सेव | 4 tbsp |
काला नमक | 1 tsp |
नमक | स्वादानुसार |
मिर्च | 1 tsp |
तेल | तलने के लिए |
भुना पीसा जीरा | 1 tsp |
सौफ (पीसी हुई) | 1 tsp |
अनार दाना | 2 tbsp |
टिप – दाल व चावल के हिसाब में 3 हिस्सा दाल का व 1 हिस्सा चावल का होता है. ज्यादा लोगों के लिए बनाना चाहें तो आप इस हिसाब से मात्रा ले सकते है.
गुजराती चाट बनाने की विधि (Gujarati chaat vidhi)–
- चने की दाल व चावल को मिलाकर उसमें पानी डालकर 4-5 घंटे के लिए भिगो दें.
- अब दाल व चावल का पानी निथारकर कर हरी मिर्च, अदरक व दोनों तरह के नमक मिलाकर पीस लें.
- अब इसमें जीरा, खसखस व सौफ को अच्छे से मिलाएं .
- एक कड़ाई में तेल गर्म करे, जब तेल अच्छे से गर्म हो जाये तब उसमें एक बड़ी चम्मच की सहायता से दाल के मिश्रण को भरे तेल में डाल दे, (चम्मच से डालने पर ये गोल रहेगा) एक बार में 3-4 डाल सकते है.
- अब इसे एक बड़ी प्लेट से ढक दें.
- थोड़ी धीमी आंच पर 2-3 min इसे सेकें. अब प्लेट हटाकर इसे पलटा ले, व दोनों तरफ अच्छे से सेकें.
- गरम बड़ो को एक प्लेट में निकालें, अब सर्विंग बाउल में 2-2 बड़े रखें.
- इन्हें हाथ से थोडा बीच से तोड़ लें, अब इसमें हरी चटनी, दही, मीठी चटनी, बारीक़ कटी प्याज व बारीक़ सेव डालें. उपर से बारीक़ धनिया व अनार के कुछ दाने डालें.
- गरमागरम तुरंत सबको परोसें.
ये अलग तरह की चाट खाने में बहुत अलग व हलकी होती है, जिसे जब चाहें अब बनाकर खा सकते है. आलू टिक्की चाट तो बाजार में बहुत मिलती है, लेकिन इस तरह की चाट आपको कही नहीं मिलेगी, आप आज ही इस नयी रेसिपी को घर पर बनाये, और लोगों से वाहवाही बटोरे.
Source: deepawali
कृपया इस रेसिपी को अपने परिवार और मित्रों के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करें!