बर्गर तो सभी को पसंद होते हैं, पर कलर्ड बर्गर का स्वाद अब तक शायद हममें से कुछ ही लोगों ने चखा। वैसे ये कलर्ड बर्गर का चलन अभी नया है।
यह फिलहाल कुछ ही जगहों पर उपलब्ध है। दिल्ली के खान मार्केट में स्थित बार्केलोज में आपको लाल, काले और सफेद रंग के कलर्ड बर्गर मिलेंगे।
प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल
बार्केलोज साउथ अफ्रीका के आउटलेट का चेन है। इसके आउटलेट दिल्ली के साथ ही गुडग़ांव, कोलकाता, मुंबई, पुणे, जयपुर, हैदराबाद, बंगलुरु और गोवा में भी खोले गए हैं।
कलर्ड बर्गर यहां की स्पेशियलिटी है। इन बर्गर्स में प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल किया जाता है। तेल का इस्तेमाल इसमें बहुत कम किया जाता है। इंटरनेशनल फूड चेन बार्केलोज इन्हें भारत में भी लोकप्रिय बनाना चाहता है।

फाइड नहीं ग्रिल्ड
लाल और काले रंग के बर्गर में कोकोआ पाउडर, बीट रूट जूस और रोस्टेड मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। बार्केलोज के इंडिया बिजनसे हेड रोहित मल्होत्रा के मुताबिक, इन बर्गर्स में प्राकृतिक रंगों का ही इस्तेमाल किया जाता है इसलिए ये नुकसानदायक बिल्कुल नहीं। साथ ही यह फ्राइड नहीं, बल्कि ग्रिल्ड होते हैं।
Source: navodayatimes
कृपया इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने परिवार और मित्रों के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करें!