पूरे परिवार के लिए आदर्श टॉनिक बादाम खाना जितना हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है, उतना ही बादाम का तेल भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। बादाम के तेल में विटामिन ए, बी और ई जैसे पोषक तत्व पाएं जाते हैं। विभिन्न शोधों के अनुसार, बादाम के तेल में मौजूद कई गुण अच्छे स्वास्थ्य को बनाये रखने के लिए फायदेमंद होते हैं।

बादाम के तेल का प्रयोग करने से पेट के कई रोगों से छुटकारा पाया जा सकता है। बादाम का तेल कब्ज सहित कई तरह की पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। तेल में हल्के रेचक के प्रभाव के कारण नियमित रूप से इसका सेवन करने से स्टूल को ढीला करने में मदद मिलती है। बादाम का तेल खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को ऊपर उठाने में मदद करता है। लेकिन इसके उपयोग को लेकर अक्सर हमारे मन में दुविधा रहती है, तो आइए इस आर्टिकल के माध्यम से आपकी इस दुविधा को दूर करते है और आपको बताते हैं कि पाचन संबंधी समस्याओं के लिए बादाम के तेल का सेवन कैसे करना चाहिए।
स्टेप 1
कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए दो बड़े चम्मच बादाम के तेल का सेवन नियमित रूप से करें। अगर आपको कब्ज की शिकायत एक सप्ताह या उससे अधिक बनी रहती है तो वैकल्पिक उपचार के लिए अपने चिकित्सक से संपर्क करें। हालांकि वास्तविक सबूत एक रेचक के रूप में बादाम का तेल प्रभावकारिता का समर्थन करते है, लेकिन इस तरह के दावे के सीमित वैज्ञानिक सबूत है।
स्टेप 2
अगर आप बादाम के तेल को सीधा लेने नहीं चाहते तो सब्जियों में तेल को डालकर आप इसे और अधिक स्वादिष्ट बना सकते हैं। इसके लिए आप 2-4 चम्मच बादाम का तेल ग्रीन सलाद, सॉटैड सब्जियों, कटी या कच्ची सब्जियों में मिला सकते हैं।
स्टेप 3
ग्रीक योगर्ट में बादाम का तेल डालें और सबसे ऊपर कच्चे शहद को मिला दें। क्रीमी ग्रीक योगर्ट के साथ मिलाने से बादाम के तेल का स्वाद थोड़ा मीठा हो जाता है। योगर्ट पेट के अनुकुल प्रोबायोटिक्स के साथ पैक किया जाता है, जो पाचन में मददगार होता है। विशेषज्ञों का मानना है कि बादाम का तेल पाचन तंत्र को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। योगर्ट में बादाम का तेल और शहद मिलाने से पाचन तंत्र का समर्थन करने वाला स्वीट डैजर्ट बनता है।
चेतावनी
अगर आपको नट से एलर्जी है तो बादाम के तेल से बचें।
Source: onlymyhealth
कृपया इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने परिवार और मित्रों के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करें!