सही समय पर नहाना और खाना शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी है। लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं, जिनका नहाने व खाना खाने दोनों का ही निश्चित समय नहीं होता है। खाने के तुरंत बाद नहाना तो सबसे अधिक हानिकारक माना जाता है।
खाने के बाद नहाने से शरीर का तापमान गिर जाता है और फिर शरीर इसको नियंत्रित करने के लिए रक्त का प्रवाह शरीर के बाकी हिस्से, जैसे हाथ, पैर, चेहरे आदि की ओर बढ़ा देता है। शरीर के ऊपर जब पानी पड़ता है तो रक्त का प्रवाह अधिक मात्रा में त्वचा तक पहुंचता है, जिसकी वजह से शरीर को गर्मी मिलती है।

खाना खाने के तुरंत बाद इसलिए नहीं नहाना चाहिए क्योंकि पेट के आसपास जो रक्त होता है, वह खाना पचाने में मदद करता है, मगर नहाने से वही रक्त शरीर के अन्य भागों में चला जाता है और वहां पर जा कर देर तक रहता है, जिससे खाना ठीक से नहीं पचता।
कृपया इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने परिवार और मित्रों के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करें!