बालों का गिरना या गंजापन सिर्फ आपके व्यक्तित्व के लिए ही नहीं बल्कि आपके जीवन के लिए भी घातक हो सकता है।
गंजापन आज-कल हर इंसान की समस्या है। उम्र बढ़ने के साथ चेहरे पर नजर आने वाली बुढ़ापे की निशानिया भी दरअसल हार्ट अटैक आने का संकेत होता है।
गंजापन, आखों के नीचे झुर्रिया और आख के नीचे त्वचा लटकने से थैली बनना भी हृदय रोग होने का अलार्म है।
एक नए शोध में वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि जिन लोगों में बुढ़ापे के तीन से चार चिन्ह नजर आने लगते हैं वह दिल का दौरा पड़ने के मुहाने पर हैं।
इन चिन्हों में कनपटी के पास बाल कम होना, सिर की चाद से बालों का कम होना, कान के आगे का गाल उभरना और पलकों के नीचे पीलापन लिए फूली हुई चर्बी नजर आना शामिल है। इन लक्षणों वाले लोगों को हार्ट अटैक आने का 57 फीसद खतरा होता है।
साथ ही उनमें दिल संबंध अन्य रोग होने का भी 39 फीसद अंदेशा होता है। उम्र बढ़ने के दिखने वाले लक्षण दरअसल शारीरिक और जैविक अक्षमताओं की निशानी होते हैं।
उनका सीधे तौर पर व्यक्ति की असली उम्र से कोई लेना-देना नहीं होता है।
डेनमार्क में कोपेनहेगन यूनिवर्सिटी क्लिनिकल बायोकेमेस्ट्री की प्रोफेसर एनी टायबर्ग हैनसेन का कहना है कि अनुसंधानकर्ताओं ने कोपेनहेगन हार्ट स्टडी में 10,885 प्रतिभागियों पर शोध किया जिनकी उम्र 40 साल या इससे ऊपर की थी। इसमें 45 फीसद महिलाएं थीं।
इनमें 7537 लोगों को कनपटी के पास से बाल झड़ने की शिकायत थी।
3938 लोगों की चाद साफ हो रही थी। 3405 लोगों के कान के आगे के गाल उभर गए वहीं 678 लोगों की आखों के नीचे पीलापन लिए थैली बन गई।
35 साल तक इन पर शोध के बाद पाया गया कि इनमें से ज्यादातर लोगों को हार्ट अटैक और दिल की अन्य बीमारिया हुई थीं।
Source: ann24x7
कृपया इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने परिवार और मित्रों के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करें!
Loading...