बच्चों में पेट दर्द की समस्या बेहद आम होती है, और यह आए दिन उन्हें होती ही रहती है। वहीं हर 3 में, से एक बच्चा (15 वर्ष से काम) ऐसा होता ही है, जिसे डॉक्टर के पास लेकर जाने पर कोई गंभीर समस्या निकलती है।
पेट दर्द की समस्या, 11 वर्ष से कम के बच्चों को भी बहुत होती हैं, और इसका कारण अक्सर उनकी खान-पान की आदतों में बदलाव का होना होता है। पेट दर्द के ज्यादातर मामले गंभीर नहीं होते और उन्हें घरलू उपचारों के द्वारा भी ठीक किया जा सकता है।
बच्चों में, पेट दर्द की समस्या ज्यादातर माता-पिताओं के लिए परेशानी का सबब बनी होती है। इसका एक कारण यह भी होता है कि कुछ केसों में, बच्चों को होने वाले पेट दर्द का कारण ही पता नहीं चल पाता। वहीं यदि बिना किसी कारण के पेट में दर्द हो रहा हो, तो ऐसा दर्द महज 2 से 3 दिनों में खुद-ब-खुद ही ठीक हो जाता है। इस तरह का पेट दर्द गंभीर नही होता।
कई बार बच्चों को पेट दर्द की समस्या किसी बड़ी परेशानी के कारण भी हो सकती है। जिनका कारण, पेट में कोई चोट, घाव, पेट की कोई बड़ी बीमारी, जैसे पेट की खराबी, संक्रमण, यूरिनरी समस्याएं, गले में समस्या या लिवर में समस्या या किसी अन्य कारण भी हो सकता है। वहीं बच्चों में पेट दर्द का एक सबसे आम कारण, कब्ज की समस्या भी होता है। यदि इन कारणों के अलावा कुछ और कारणों की बात की जाए तो, पेट में पथरी या आहार विषाक्तता भी हो सकती है। या फिर हो सकता है कि बच्चे की आंतो में समस्या हो। वहीं, जिन लड़कियों को माहवारी शुरू होती है, उन्हें भी हर महीने पेट में दर्द होता है। यह दर्द कम या ज्यादा दोनों ही तरह का हो सकता है।
